Home पुलिस विभाग इंदौर के सराफा बाजार में एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के यहां काम करने वाले सात बंगाली कारीगर तकरीबन एक करोड़ रुपये कीमत का सोना लेकर रहस्यमय तरीके से फरार
पुलिस विभाग

इंदौर के सराफा बाजार में एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के यहां काम करने वाले सात बंगाली कारीगर तकरीबन एक करोड़ रुपये कीमत का सोना लेकर रहस्यमय तरीके से फरार

इंदौर के सराफा बाजार में एक प्रतिष्ठित ज्वेलर्स के यहां काम करने वाले सात बंगाली कारीगर तकरीबन एक करोड़ रुपये कीमत का सोना लेकर रहस्यमय तरीके से फरार हो गए। घटना सामने आते ही पुलिस व व्यापारी दोनों सकते में आ गए हैं, और अब पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

सराफा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ज्वेलर्स ने इन कारीगरों को पिछले कई दिनों से विभिन्न डिज़ाइन के गहने तैयार करने के लिए सोना दिया था, लेकिन रविवार देर रात सभी आरोपी कारीगर दुकान बंद करके गायब हो गए। सोमवार सुबह जब दुकान खोली गई तो अंदर ना कारीगर थे और ना ही सोना। पूरे ताले सही-सलामत थे, जिससे साफ है कि यह पूरी योजना बेहद चालाकी से बनाई गई थी।
दुकानदार ने तुरंत पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कारीगर अपने मोबाइल फोन भी बंद कर चुके हैं और घटना के बाद सीधे मुंबई या पश्चिम बंगाल की ओर भागने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने उनके आधार, मोबाइल डिटेल और शहर की सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
इस हाई-प्रोफाइल चोरी ने सराफा बाजार में हड़कंप मचा दिया है। व्यापारी संघ ने इसे संगठित गिरोह की साजिश बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस टीम ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित कर दी है।

बाइट – संतोष कुमार सिंह, पुलिस कमिश्नर इंदौर

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009798
Total Users : 9798

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...