Home व्यवसाय इंदौर के खातीपुरा में जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही : गंदगी के बीच तिल एवं गजक बनते पाए जाने पर फैक्ट्री में खाद्य कारोबार कराया गया बंद
व्यवसाय

इंदौर के खातीपुरा में जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही : गंदगी के बीच तिल एवं गजक बनते पाए जाने पर फैक्ट्री में खाद्य कारोबार कराया गया बंद

सुमित गजक और कुल्फी खातीपुरा में की गई कार्यवाही, अन्य प्रतिष्ठानों पर भी की गई नमूना कार्यवाही*

इंदौर, 10 दिसम्बर 2025

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा हाल ही में इंदौर में फूड एंड ड्रग लैब के उद्घाटन अवसर पर मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन, खाद्य औषधि प्रशासन विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सुमित गजक और कुल्फी के खातीपुरा स्थित कारखाने पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा औचक कार्रवाई की गई। उक्त कारखाने पर तिल एवं मूंगफली की गजक तैयार की जा रही थी। कारखाने पर अस्वच्छकर स्थितियों मेँ गजक का निर्माण किया जा रहा था। उक्त कारखाने के संचालक सुमित शिवहरे द्वारा कारखाने का फ़ूड लाइसेंस नहीं प्राप्त किया गया था। उक्त कारखाने से गुड, तिल, तिल गजक एवं मूंगफली दाना पट्टी के नमूने जाँच हेतु लिए गए। साथ ही कारखाने का फूल लाइसेंस न होने के कारण एवं अस्वच्छ परिस्थितियों में निर्माण परिस्थितियां पाए जाने पर निर्माण एवं विक्रय गतिविधि तत्काल प्रभाव से बंद करवाई गई तथा कारखाने को बंद करवाया गया।

खातीपुरा स्थित एक अन्य संस्थान गणभोग फूड्स का निरीक्षण किया गया। उक्त संस्थान से राजगीरा लड्डू एवं तिल लड्डू के नमूने जाँच हेतु लिए गए।

एक अन्य कार्रवाई में फिनिक्स सिटाडेल मॉल स्थित मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर पनीर, चावल एवं मैदा के नमूने लिए गए हैं।

कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। लिए गए सभी नमूनों को विस्तृत जाँच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल की ओर भेजा जा रहा है, जिनकी विश्लेषण रिपोर्ट प्राप्ति उपरांत अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009677
Total Users : 9677

Related Articles

8.7
व्यवसाय

90 डिग्री पुल मामले में सरकार को झटका

Import demos, pages or elements separately with a click as needed. Single...

81%
व्यवसाय

वैदिक मंत्रोच्चार एवं बप्पा के जयघोष के बीच खजराना गणेश के भक्तों को बांटा गया सवा लाख मोदक का प्रसाद

इंदौर सकिय प्रतिनिधिऔर खजराना गणेश मंदिर पर बुधवार सुबह दस दिवसीय गणेश...

व्यवसाय

डीसीपी आईपीएस मीना की विदाई पार्टी की पूरे पुलिस गलियारे में चर्चा

विनोद कुमार मीना जो 2019 बैच के आईपीएस हैं, हाल ही में...