इंदौर के मांगलिया टोल के पास सोमवार देर रात एक तेज गति से जा रही चार्टर्ड बस ने एक दम्पति को टक्कर मर दी जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी

मिली जानकारी के अनुसार एमआईजी निवासी संतोष कुशवाहा अपनी पत्नी के साथ देवास से इंदौर लौट रहे थे तभी उनकी एक्टिवा को चार्टर्ड बस MP13P7290 ने ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और बस का पहिया संतोष के सिर के ऊपर से निकल गया जिससे मौके पर ही एक्उटिवा चला रहे संतोष की मौत हो गई। साथ ही मृतक की पत्नी कपूरी बाई गंभीर रूप से घायल हो गयी जिनका इलाज अरविंदो अस्पताल में किया जा रहा है। वही दूसरी बाइक पर आ रहे भाई अंकित ने पूछताछ में पुलिस को बताया की बस तेज गति से सभी को ओवर टेक करते हुए जा रही थी। बस ने तेज गति से पहले हमे ओवर टेक किया फिर संतोष को ओवरटेक करते समय बस ने संतोष की एक्टिवा में टक्कर मर दी। फिलहाल पुलिस बस चालक और बस को थाने ले गई है।




Total Users : 9677
Leave a comment