Home Uncategorized इंदौर में बढ़ी जल आपूर्ति: पुष्यमित्र भार्गव की मॉनिटरिंग से 10 MLD इजाफा
Uncategorized

इंदौर में बढ़ी जल आपूर्ति: पुष्यमित्र भार्गव की मॉनिटरिंग से 10 MLD इजाफा

इंदौर। शहर में आगामी गर्मियों को देखते हुए नगर निगम ने जल आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने की तैयारी तेज कर दी है। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने मुसखेड़ी स्थित जल वितरण प्रणाली के स्काडा सेंटर का निरीक्षण किया एवं जल आपूर्ति की समस्त व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान महापौर ने शहर की पानी की टंकियों और वितरण प्रणाली की रियल-टाइम मॉनिटरिंग देखी तथा अधिकारियों से उपलब्ध जल मात्रा और सप्लाई क्षमता की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी न हो, इसके लिए अभी से ठोस और प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

महापौर ने बताया कि हाल ही में दो दिवसीय शटडाउन लेकर मुख्य पाइपलाइन में हो रहे लीकेज को ठीक किया गया है। इस सुधार कार्य के बाद शहर की जल आपूर्ति में 10 एमएलडी (मिलियन लीटर प्रतिदिन) की वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि नर्मदा परियोजना के चौथे चरण को पूरा होने में अभी समय है, लेकिन वर्तमान संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर नागरिकों को पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने के प्रयास जारी हैं। एक अन्य फेज की मरम्मत का कार्य भी प्रगति पर है, जो करीब एक महीने में पूरा होगा। इसके बाद जल आपूर्ति क्षमता में और 10 एमएलडी की बढ़ोतरी होगी।

इस तरह कुल 20 एमएलडी अतिरिक्त पानी की उपलब्धता से गर्मियों में शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है। महापौर ने अधिकारियों को लीकेज मॉनिटरिंग मजबूत करने और जल वितरण में किसी भी प्रकार की बाधा न आने देने के निर्देश दिए।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009666
Total Users : 9666

Related Articles

Uncategorizedताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

1200 अल्प्राजोलम टेबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार

इंदौर की खजराना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए प्रतिबंधित 1200 अल्प्राजोलम टेबलेट...

Uncategorized

इंदौर में सनसनी: शादी और पढ़ाई के तनाव में युवती 400 के.वी. टावर पर चढी

इंदौर जिले में बुधवार को एक महिला ने 400 के.वी. बिजली टावर...

Uncategorized

इंदौर: द्वारकापुरी क्षेत्र में हुई MBA की छात्रा की हत्या का खुलासा

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते दिन हुई MBA छात्र...