और महू स्थित आर्मी बार कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय रणसंवाद कार्यक्रम में अंतिम दिन बुधवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देश के दुश्मनों को दो टूक शब्दों में चेताबनी दे दी। उन्होंने कहा कि हमें किसी की समीन नहीं चाहिए, लेकिन हम अपनी जमीन की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हैं। हमारे सामने चुनौतियां भले ही बड़ी हों लेकिन हमारा उत्साह उससे भी अधिक बड़ा है। आयोजन में सीडीएस जनरल अनिल चौहान, एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र दिवेदी भी आए हुए हैं।

सीडीएस ने कहा था शाति चाहिए तो युद्ध की तैयारी करनी होगी
इससे एक दिन पहले सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आयोजन का उद्घाटन करते समय साफ कहा था कि शांति चाहिए तो युद्ध के लिए तैयारी करनी होगी। भविष्य में दस युद्ध रणभूमि तक नहीं होंगे, बल्कि एआई, क्वांटम टेक्नोलॉजी, साइबर अटैक जैसी तकनीकी से होंगे।
रक्षामंत्री ने कहा कि अब युद्ध केवल सैनिकों के लिए नहीं रहा रक्षामंत्री सिंह ने साफ कहा कि अब युद्ध केवल अनिल चौहान ने आयोजन का उद्घाटन करते समय साफ कहा था कि शांति चाहिए तो युद्ध के लिए तैयारी करनी होगी। रक्षामंत्री सिंह ने साफ कहा कि अब युद्ध केवल सैनिकों के कंधे पर नहीं रहा। यह पूरे नागरिकों के लिए हो गया है, इसमें हर किसी का योगदान होता है। वैज्ञानिक तकनीकी लाते हैं, उद्योगपति हथियार बनाते हैं. सिविल सोसाइटी की भी जरूरत है। हम लगातार आत्मनिर्भर हो रहे हैं रक्षामंत्री ने कहा कि हम लगातार आत्मनिर्भर हो रहे हैं, एक साल पहले 40 हजार करोड़ का उत्पादन डिफेंस सेक्टर में था जो अब 1.5 लाख करोड़ हो चुका है। साल पहले हम केवल 1 हजार करोड़ का निर्मात करते थे और अब 24 हजार करोड़ का हो चुका है। लगातार हम आत्मनिर्भर हो रहे हैं।





Total Users : 9674
Leave a comment