
विमान दुर्घटना बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पंवार का विमान क्रैश विमान में बैठे सभी 6 लोगों की मौत की खबर।
महाराष्ट्र के बारामती में उप मुख्यमंत्री अजित पवार का विमान हादसे का शिकार हो गया। लैंडिंग के वक्त विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जिसमें डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। इस हादसे में चार अन्य लोगों की भी जान चली गई। निजी विमान एयरपोर्ट पर उतरते समय क्रैश हुआ है। अजित पवार जिला परिषद चुनावों को लेकर आज (बुधवार) बारामती आ रहे थे। घटनास्थल से वीडियो भी सामने आया है। जो कि काफी डरावनी है। घटनास्थल बारामती में लैंडिंग के वक्त दुर्घटना पर लोगों की भारी भीड़ मौजूद हैं। विमान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका है। मुंबई से बारामती जा रहा चार्टर प्लेन बारामती में सुबह 8.45 बजे क्रैश लैंड हो हुआ है। डीजीसीए ने घटना को लेकर बताया कि बारामती क्रैश लैंडिंग में उपमुख्यमंत्री अजित पवार, 2 और लोगों (1 पीएसओ और 1
अटेंडेंट) और 2 क्रू सदस्यों के साथ विमान में सवार थे।
हादसे पर पीएम मोदी अमित शाह ने ली जानकारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया और बारामती प्लेन क्रैश के बारे में जानकारी और अपडेट लिए हैं।
एक दिन पहले कैबिनेट बैठक में लिया था हिस्सा
बता दें कि अजित पवार मंगलवार को मुंबई में थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में महाराष्ट्र कैबिनेट की अवसंरचना समिति की बैठक में भाग लिया था। अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले उपमुख्यमंत्री थे, जिन्होंने लगातार छह बार यह पद संभाला। 1982 में अजित पवार ने एक सहकारी चीनी कारखाने के बोर्ड में चुने जाने के बाद अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 1991 में वे पुणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष चुने गए। वे पहली बार 1991 में बारामती संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए और बाद में उन्होंने अपने चाचा शरद पवार के लिए यह सीट खाली कर दी। वे बारामती विधानसभा क्षेत्र से सात बार महाराष्ट्र विधानसभा के लिए चुने गए। उन्होंने पहली बार 1991 के उपचुनाव में जीत हासिल की और उसके बाद 1995, 1999, 2004, 2009 और 2014 में भी जीत दर्ज की। नवंबर 2019 में उन्होंने एनसीपी के एक धड़े के साथ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हुए और उपमुख्यमंत्री बने।
मौजूद एक चश्मदीद ने बताया
बारामती में मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने जानकारी बताया “मैंने अपनी आँखों से देखा. यह सच में बहुत दुखद है. जब विमान नीचे आ रहा था, तो ऐसा लगा कि यह क्रैश हो जाएगा, और यह क्रैश हो गया. फिर इसमें धमाका हुआ. बहुत बड़ा धमाका हुआ. उसके बाद, हम यहाँ भागे और देखा कि विमान में आग लगी हुई थी. विमान में आगे भी से 4-5 धमाके हुए. और भी लोग यहाँ आए, उन्होंने लोगो को (विमान से) बाहर निकालने की कोशिश की. लेकिन क्योंकि आग बहुत ज़्यादा थी, लोग मदद नहीं कर पाए. अजित पवार विमान में सवार थे और यह हमारे लिए बहुत दुखद है. मैं इसे शब्दों में बयान नहीं कर सकता.” एक अन्य महिला ने बताया कि हम यहां रहते हैं और हमारे पीछे एक हवाई पट्टी है, जहां हमने देखा कि एक विमान आया और उतरा नहीं। वह आगे चला गया, लेकिन कुछ देर बाद वापस मुड़कर उतरने लगा। लेकिन रन-वे से ठीक पहले वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जैसे ही हमने यह देखा, हमने हवाई पट्टी के आसपास रहने वाले अपने जानकारों को सूचित किया, इसलिए पुलिस और अन्य लोग तुरंत आ गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की। 15 मिनट बाद वे आग पर काबू पाने में सफल रहे और जब हम पास गए, तो हमने वहां एक बिना सिर का शव पड़ा देखा। वह पूरी तरह से जला हुआ और सूजा हुआ था। हम उसकी पहचान नहीं कर सके, लेकिन बाद में हाथ में मिली किसी चीज की मदद से पहचान हुई कि वह दादा (अजीत पवार) का शव था। पुलिस की टीम हमारे पास आई और पानी मांगा। हमने उन्हें पानी दिया, और उन्होंने शव को ढकने के लिए कपड़े भी मांगे, इसलिए हमने अपने घर से एक नया कंबल उन्हें दे दिया।





Total Users : 9674
Leave a comment