Home देश-प्रदेश देवास में PUC अभियान से खुली सरकारी पोल।कचरा वाहनों सहित कई शासकीय गाड़ियां फेल।
देश-प्रदेश

देवास में PUC अभियान से खुली सरकारी पोल।कचरा वाहनों सहित कई शासकीय गाड़ियां फेल।

देवास में PUC अभियान से खुली सरकारी पोल।

कचरा वाहनों सहित कई शासकीय गाड़ियां फेल।

एंकर -देवास कलेक्टर परिसर में परिवहन विभाग द्वारा की गई पीयूसी जांच में सरकारी लापरवाही सामने आई है। जांच के दौरान नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों सहित कई शासकीय वाहन प्रदूषण मानकों पर खरे नहीं उतरे। हैरानी की बात यह रही कि जिन वाहनों को शहर की सफाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वही वाहन हवा को जहरीला बना रहे थे।

जांच में अब तक 26 शासकीय वाहनों को परखा गया, जिनमें से 13 वाहन सीधे तौर पर पीयूसी मानकों में फेल पाए गए। नियमों की अनदेखी करने वाले विभागों को परिवहन विभाग ने तुरंत सुधार के निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

देवास आरटीओ अधिकारी निशा चौहान ने बताया कि कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। आज कलेक्ट्रेट और कल तुकोजीराव पवार स्टेडियम में पीयूसी जांच होगी। मानकों से बाहर पाए गए वाहनों को फेल कर दोबारा जांच के निर्देश दिए गए हैं। उद्देश्य साफ है — शासकीय स्तर से शुरुआत कर देवास को प्रदूषण मुक्त बनाना।


– निशा चौहान आरटीओ अधिकारी देवास

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009768
Total Users : 9768

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...