शनिवार की सुबह ट्रैफिक डीसीपी आनंद कलादगी द्वारा रीगल चौराहे के बिगड़ते ट्रैफिक को देखते हुए ड्रोन के माध्यम से वीडियो बनाकर अवलोकन किया गया इसी के साथ बरसो पुरानी रोटरी को भी छोटा करने का निर्णय लिया गया है ।
दरअसल इन दिनों इंदौर का ट्रैफिक व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है जिसके ट्रैफिक पुलिस द्वारा व्यवस्था सुधरने के लिए नए नए प्रयोग भी किए जा रहे है वही शनिवार को डीसीपी आनंद कलादगी द्वारा ड्रोन से रीगल चौराहे की वीडियो ग्राफी करवाई गई उसके बाद रीगल का अवलोकन किया गया I डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि रीगल स्क्वेयर को छोटा किया जायेगा जो कि अभी बड़ा बना हुआ है जिससे शाम के समय ट्रैफिक जाम लग जाता है और आमजनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है बहरहाल पुलिस ने इंदौर शहर के ऐसे 15 जगह को चिन्हित किया है जहां ट्रैफिक व्यवस्था खराब है इस
के अलावा आम जनता को भी जागरूक होने की जरूरत है मगर हम तो इंदौर के वासी है हम तो रॉन्ग साइड से जायेंगे , हेलमेट नहीं पहनेंगे , तीन सवारी बैठकर टू व्हीलर वाहन चलाएंगे ।
बाइट – आनंद कलादगी , डीसीपी ट्रैफिक




Total Users : 9804
Leave a comment