
इंदौर के एमजी रोड से चिड़ियाघर घूमने गए एक परिवार की टैक्सी से लाखों रुपये के कीमती जेवर चोरी कर लिए गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी टैक्सी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल इंदौर के एमजी रोड इलाके के अंबर बिल्डिंग में रहने वाले नरेश जैन 20 जनवरी को अपने परिवार के साथ चिड़ियाघर घूमने गए थे। इस दौरान उन्होंने अपनी टैक्सी कार को ड्राइवर के साथ पार्किंग में खड़ा किया था। नरेश जैन ने अपने कीमती सोने और हीरे के जेवरात गाड़ी में ही एक डिब्बे में रख दिए थे, क्योंकि उन्हें एक शादी समारोह में शामिल होने शहर के बाहर जाना था। इसी का फायदा उठाते हुए टैक्सी ड्राइवर आरोपी नंदकिशोर बाघ ने कार से करीब 11 लाख रुपये के सोने और हीरे के जेवरात चोरी कर लिए। जिसमें घटना की शिकायत पर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान आरोपी नंदकिशोर बाघ निवासी भमोरी को गिरफ्तार किया गया, जिसने पूछताछ में चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 11 लाख रुपये के चोरी किए गए सोने और हीरे के जेवरात भी बरामद कर लिए हैं। फिलहाल आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।
बाइट – रामसनेही मिश्रा — एडिशनल डीसीपी



Total Users : 9808
Leave a comment