Home ताज़ा ख़बर चाकूबाजी की घटना में युवक की हुई मौत
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशनगर निगम इन्दौरपुलिस विभाग

चाकूबाजी की घटना में युवक की हुई मौत

आपको बता दिया पूरा मामला इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र का है। जहाँ कुछ युवकों को आपस में विवाद हुआ था। उसी दौरान एक युवक गोलू पर चाक़ू और कांच की बोतल तोड़ हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। शुरुआती जाँच में यह बात सामने आयी है कि दोस्तों के झगड़े में गोलू बीच में पहुँच गया था और उसने बीच बचाव किया था तभी विवाद के दौरान उसके ऊपर चाक़ू से हमला कर दिया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया ने बताया कि आपसी विवाद के बाद यह घटना सामने आयी है। पुलिस ने कुछ लोगों की पहचान कर ली गयी हैं। वहीं पुलिस पूरे मामले की जाँच पड़ताल में जुटी है। आपको बतादें यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में क़ैद हो गई जिसमें 4 से 5 लड़के एक युवक पर हमला करते नज़र आ रहे हैं

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009681
Total Users : 9681

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...