देश भर में यूँ तो साइबर ठग हर दिन नई तकनीक ईजाद कर लोगों को ठगते आ रहे हैं कभी वह हाउस रेस्ट करते हैं कभी वह अन्य योजना के तहत आम इंसान को ठग लेते हैं और इंदौर में एक नए तरीक़े का फ्रॉड सामने आया है जिसमें बुजुर्ग महिला को सीनियर सिटीज़न के नाम पर स्कीम का झाँसा देकर apk फ़ाइल भेज कर लाखों रुपये ठगे गए।
आपको बता दें पूरा मामला इंदौर के द्वारका पूरी थाना क्षेत्र का है जहाँ एक सीनियर सिटीज़न महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की उसको 1 अज्ञात नंबर से फ़ोन आया था। जिसमे फ़ोन करने वाले ने खुद को इंडसइंड बैंक का कर्मचारी बताया और उसने बताया कि सीनियर सिटीज़न के तहत एक नई स्कीम आयी है। आपको कई लाभ मिलेगा ऐसी जानकारी दी गयी जिसकी जानकारी के लिए सरकार के द्वारा सभी सीनियर सिटीजन को जानकारी से अवगत कराने के उद्देश से आपको कॉल पर जानकारी दी जा रही है चुकी आपकी उम्र अब सीनियर सिटी जन की केटेगिरी में आती है इसलिए आपको भी कॉल किया गया है । बुजुर्ग महिला का विश्वाश जीत कर और पीड़िता बातों में आ गई और फिर ठग ने 1 apk फ़ाइल महिला के मोबाइल पर भेजी और जानकारी भरने को कहा उसके बाद महिला के अकाउंट से लाखों रुपया ग़ायब हो गए। इस पूरे मामले में एडिशनल DCP ने बताया कि अपने आप में यह नया फ्रॉड करने का तरीक़ा सामने आया है जिसमें बुजुर्ग महिला को स्कीम का झाँसा देकर छह लाख रुपये ठग लिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में मुक़दमा दर्ज कर पूरे मामले की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।




Total Users : 9774
Leave a comment