Home ताज़ा ख़बर भागीरथपुरा इलाके में उल्टी-दस्त की चपेट में आकर एक और मरीज की मौत
ताज़ा ख़बर

भागीरथपुरा इलाके में उल्टी-दस्त की चपेट में आकर एक और मरीज की मौत

इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में उल्टी-दस्त की चपेट में आकर एक और मरीज की मौत का दावा किया जा रहा है। इलाके में हालात लगातार बिगड़ते नजर आ रहे हैं और अब मृतकों की संख्या 29 बताई जा रही है। जिसके बाद आज मृतक के परिजनों ने शासन प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए शव रखककर प्रदर्शन किया।

दरअसल इंदौर ने भागीरथपुरा क्षेत्र में पिछली रात 62 वर्षीय खूबचंद बंधोनियां की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मृतक ने बीमारी के दौरान दो बार स्वास्थ्य केंद्र में इलाज भी कराया था, इसके बावजूद उनकी हालत पर कोई ठोस निगरानी नहीं रखी गई। मौत से आक्रोशित परिजन शव को लेकर भागीरथपुरा चौकी पहुंचे और चौकी के सामने शव रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। परिजनों ने शासन-प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि बीमारी के दौरान समय पर न इलाज मिला और न ही प्रशासन ने सुध ली। वही प्रदर्शन के दौरान परिजनों ने क्षेत्रीय भाजपा पार्षद कमल वाघेला के खिलाफ भी नारेबाजी की। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है और हालात को संभालने की कोशिश की जा रही है। वही शेयर कांग्रेस अध्यक्ष सिंटू चौकसे भी मौके पर पहुंचे जहां उन्होंने मृतक के परिजनों के साथ चर्चा कर उन्हें सांत्वना दी।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009677
Total Users : 9677

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...