Home ताज़ा ख़बर भागीरथपुरा घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभावितों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज के दिये निर्देश
ताज़ा ख़बर

भागीरथपुरा घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रभावितों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज के दिये निर्देश

इंदौर 29 दिसंबर 2025
इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में हुई नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी घटना को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंभीरता से संज्ञान में लिया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी प्रभावितों का समुचित, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्रीजी ने कहा है कि उपचार व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी जाय। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों को आवश्यक दवाइयां, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं और सभी जरूरी संसाधन तत्काल उपलब्ध कराए जाएं, ताकि किसी भी मरीज को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग को उपचार की नियमित समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद इंदौर प्रशासन और स्वास्थ्य अमला पूरी तत्परता के साथ उपचार में जुटा हुआ है। कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि घटना के कारण पता करने के लिए विस्तृत जांच कराई जा रही है।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009814
Total Users : 9814

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...