Home पुलिस विभाग बेहतर कार्य का मिला ईनाम.. पुलिस कमिश्नर इंदौर ने किया सम्मान..
पुलिस विभाग

बेहतर कार्य का मिला ईनाम.. पुलिस कमिश्नर इंदौर ने किया सम्मान..

पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर, महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 15 पुलिसकर्मियों को, पुलिस कमिश्नर इंदौर ने प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

       साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 25.11.25 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 15 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

साथ ही इस अवसर पर पुलिस आयुक्त (ज़ोन-04/यातायात) श्री आनंद कलादगी सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

  • निरीक्षक सीमा भण्डारी- यातायात – दिनांक 20-11-2025 को रात्रि गश्त के दौरान बंगाली चौराहा ब्रिज पर तीन गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर्स के भीतर शासकीय वाहन में बैठाकर MY अस्पताल पहुंचा कर उनकी जान बचा कर सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर।
  • आर. 3475 देवेन्द्र अम्ब- थाना राऊ – अपराध धारा 137(2) बीएनएस अपहरण के प्रकरण में अपहृता नाबालिग बालिका को दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।
  • आर. 1527 कैलाश विश्वकर्मा – थाना तेजाजीनगर – अपराध धारा 137(2) बीएनएस तथा वर्ष 2023 धारा 363 भादवि के प्रकरण में अपहृता की दस्तयाबी में में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर।
  • आर. 1196 जंगजीत जाट, आर. 1551 रामभजन गुर्जर, आर. 4045 नीरज जाट- थाना कनाडिया- चेन स्नैचर गैंग को गिरफ्तार कर, 03 लूट की घटनाओं का करीब 5,00000 रू का मश्रुका जप्त करने में सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर ।
  • प्र.आर. 1932 शेषपाल, आर. 3406 विकास बछानिया – थाना बाणगंगा- अपराध धारा 137 (2),142, 64 (1), 64 (2) (एम), बीएनएस 3/4, 5 एल/6 पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी को गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार कर सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर ।
  • प्रआर. 676 धर्मेन्द्र पाठक, आर. 2365 गौरव, आर. 1472 भूपेन्द्र, आर. 3883 धर्मेन्द्र सिंह – थाना छत्रीपुरा – अपराध धारा 318(4), 3(5) बीएनएस में आरोपी को गिरफ्तार कर 126.060 ग्राम सोना कीमती करीब 18 लाख व सोना गलाने की मशीन आदि मश्रुका बरामद करने के सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर।
  • प्र.आर. 2065 चिरौंजी लाल धाकड़- थाना यातायात – मालगंज चौराहे पर बेहतर यातायात प्रबंधन कर सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर ।
  • प्रआर. 1088 संतोष सिंह सेंगर, आर. 1413 संजय बारोड- थाना अपराध शाखा – 02 ड्रग्स तस्करों को 82.26 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009798
Total Users : 9798

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...