Home ताज़ा ख़बर 24 वर्षीय युवती का शव किराए के कमरे से बरामद
ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

24 वर्षीय युवती का शव किराए के कमरे से बरामद

वी ओ – दरअसल इंदौर की द्वारिकापुरी थाना पुलिस की शुरुआती जांच और घटनास्थल के निरीक्षण से यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि युवती के गले पर रस्सी के निशान मिले हैं, जिससे पुलिस को आशंका है कि उसका गला घोंटकर हत्या की गई है। शव की हालत देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि यह घटना दो से तीन दिन पुरानी है। युवती की दर्ज गुमशुदगी के अनुसार, वह 11 तारीख को अपने पिता के साथ जन्म प्रमाण पत्र सुधरवाने गई थी और रात में अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। पुलिस जांच में पियूष धनोतिया नामक युवक मुख्य संदिग्ध के रूप में सामने आया है, जो मंदसौर का रहने वाला है और मृतका के साथ रिलेशनशिप में होना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009739
Total Users : 9739

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...