• पुलिस थाना बाणगंगा ने प्रकरण के तीन आरोपियों को कर लिया गिरफ्तार
इंदौर- पुलिस थाना बाणगंगा के तिगरिया बादशाह गांव में लगभग चार माह पूर्व महिला झन्ना बाई की हत्या की गई थी, जिस पर थाना बाणगंगा पर अपराध क्रमांक 1207/25 धारा 103(1), 115(2) 296 351(3) 3(5)BNS का पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उक्त प्रकरण अभी माननीय न्यायालय में लंबित है। प्रकरण के आरोपी माननीय न्यायालय द्वारा जमानत पर रिहा किए गए थे।
जमानत पर रिहा होकर आरोपियों द्वारा फरियादी दिनेश परिहार को उक्त हत्या के प्रकरण में राजीनामा करने हेतु दबाव बनाया और राजीनामा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी थी जिस पर थाना बाणगंगा पुलिस द्वारा फरियादी दिनेश परिहार की रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 71/26 धारा 232(1) 3 (5) 351(5) BNSका दर्ज कर विवेचना में लिया गया है और आरोपी चालू उर्फ जीवा परिहार, पवन परिहार और पंकज परिहार को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। बाणगंगा पुलिस द्वारा आरोपियों की जमानत निरस्तीकरण के लिए भी कार्यवाही की जा रही है ।





Total Users : 9681
Leave a comment