Home एक्टिव नगर निगम इन्दौर निगम के समस्त जोनल कार्यालय में आज से 15 दिन तक विशेष राजस्व शिविर लगेंगे
नगर निगम इन्दौर

निगम के समस्त जोनल कार्यालय में आज से 15 दिन तक विशेष राजस्व शिविर लगेंगे

इन्दौर आशीष शिन्दे 9644630000

निगम द्वारा लगाए गए विशेष राजस्व शिविर का लाभ ले

यह शिविर आम नागरिकों की सहायता के लिए हैं

शिविर में नागरिक अपने संपत्ति कर के नए खाते और खातों में संशोधन करा सकेंगे

संपतिकर आवासीय दर से जमा किया जा रहा हो और मौके पर संपत्ति का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है तो व्यावसायिक दर से कर की राशि जमा की जा सकती है

आयुक्त श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा निर्देश दिए की निगम के समस्त 22 जोनल कार्यालय पर राजस्व के विशेष शिविर आज से 15 दिन के लिए लगाए जावे । शिविर में संबंधित जोन के सहायक राजस्व अधिकारी, बिल कलेक्टर ,कंप्यूटर ऑपरेटर उपस्थित रहेंगे, जो नागरिकों के संपत्ति कर या जल कर के नए खाते, पूर्व से खुले खातों में संशोधन खुलवाना आदि कर सकेंगे इसके साथ ही यदि किसी को जल कर का खाता खुलवाना हो या नया नल कनेक्शन चाहिए तो वह आवेदन कर नया नल कनेक्शन ले सकेंगे।

आयुक्त श्री यादव द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि निगम द्वारा लगाए जा रहे विशेष शिविर में जाकर अपनी संपत्ति का खाता यदि नहीं खुला हो तो नया खाता खुला लें और यदि खाते में कोई संशोधन करना हो तो वह संशोधन भी करा ले , संपतिकार आवासीय दर से जमा किया जा रहा हो और मौके पर संपत्ति का उपयोग व्यवसाय किया जा रहा है तो व्यावसायिक की दर से संपत्ति कर का खाता संशोधन करा ले, जल कर का खाता खुलवाना हो तो खुलवा ले।

नागरिकों से पुनः अपील है कि स्वत ही निगम के जोनल कार्यालय पर जा कर नया खाता खुलवाना हो, या वास्तविक संपति से कम संपति का कर जमा किया जा रहा है या संपति का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है और टैक्स आवासीय जमा किया जा रहा है तो अंतर का संशोधन जरूर करा लें और निगम द्वारा लगाए गए विशेष राजस्व शिविर का लाभ ले ओर बिना किसी परेशानी के शिविर में जाकर अपना खाता खुलवा ले या खाते में संशोधन करना हो तो अनिवार्य रूप से करा लें, यह शिविर आम नागरिकों की सहायता के लिए लगाए जा रहे हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009682
Total Users : 9682

Related Articles