Home पुलिस विभाग डिजिटल कार्य,ऑनलाइन पढ़ाई या गेम खेलने के दौरान भी हमेशा रहोंगे सतर्क और सावधान….. तो, सायबर अपराधी हमारा नही कर पाएंगे कोई नुकसान।
पुलिस विभाग

डिजिटल कार्य,ऑनलाइन पढ़ाई या गेम खेलने के दौरान भी हमेशा रहोंगे सतर्क और सावधान….. तो, सायबर अपराधी हमारा नही कर पाएंगे कोई नुकसान।

आशीष शिन्दे 9644630000

■ SDPS इंटरनेशनल स्कूल के स्टूडेंट्स को, इंदौर पुलिस की साइबर पाठशाला में विभिन्न साइबर फ्रॉड से बचने के लिए *Safe Clicks-AI Agentic solutions (Chatbot) से भी अवगत कराया।

इंदौर- वर्तमान में बढ़ते साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से, पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी अनुक्रम में अति. पुलिस उपायुक्त क्राइम इंदौर श्री राजेश दंडोतिया ने टीम के साथ SDPS इंटरनेशनल स्कूल इंदौर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पहुँचकर करीब 600 स्टूडेंट्स को वर्तमान समय के विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड, फाइनेंशियल फ्रॉड और सोशल मीडिया से संबंधित साइबर अपराधों की जानकारी दी और साइबर अपराध होने पर साइबर हेल्पलाइन-1930, पोर्टल cybercrime.gov.in, इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 7049124445 आदि पर किस प्रकार शिकायत करें तथा पुलिस इन पर किस प्रकार कार्यवाही करती है और साइबर अपराधों से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखें आदि के संबंध में आवश्यक व्यवहारिक ज्ञान दिया।

     उन्होंने सभी से कहा कि, आज के इस तकनीकी युग मे हर काम डिजिटल हो गया है, पढ़ाई भी ऑनलाइन हो गई है और बच्चे तो ऑनलाइन गेम भी बहुत खेल रहे हैं। ये ऑनलाइन गेमिंग ऐप्प व वेबसाइट हमारे बच्चों को इसकी लत लगवाकर, साइबर फ्रॉड को अंजाम दे रहे है और इनके कारण कई घातक कदम भी बच्चे उठा रहे हैं। 
   अतः अन्य डिजिटल कामों के साथ ही ऑनलाइन गेम व पढ़ाई के दौरान भी पूर्ण सतर्कता और सावधानी रखे और अपनी निजी जानकारी किसी से भी शेयर न करें। 


इस दौरान उन्होंने सभी को साइबर अपराधों के प्रति अवेयर करने वाले इंदौर पुलिस के AI आधारित आधुनिकतम सुरक्षा चेटबोट  की जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा Safe Clicks-AI Agentic solutions (Chatbot)  बनाया गया है, जो साइबर फ्रॉड से बचने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है। 

देखने के लिए इसकी वेबसाइट https://safeclicks.in पर जा सकते हैं।
या मोबाइल नंबर 7049108197 पर संपर्क करे।

या नीचे दिए गए QR Code को स्कैन कर जानकारी ले।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009775
Total Users : 9775

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...