Home पुलिस विभाग क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार ।
पुलिस विभाग

क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार ।

आशीष शिन्दे 9644630000

✓ आरोपी के कब्जे से करीब 12.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “ब्राउन शुगर” (अंतराष्ट्रीय कीमत 1,30,000/- रुपए) एवं एक हीरो स्प्लेंडर गाड़ी जप्त।

✓आरोपी ने पूछताछ में सस्ते दाम पर मादक पदार्थ खरीदकर अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से नशे के आदी लोगो को बेचना स्वीकारा।

✓आरोपी चीनू पर इंदौर के विभिन्न थानों में पूर्व में भी पंजीबद्ध है लगभग आधा दर्जन अपराध ।

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान शहर के एमआर 04 रेड राजकुमार सब्जी मंडी इन्दौर क्षेत्र में एक व्यक्ति संदिग्ध दिखा जो पुलिस को देख भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोका व जिसने पूछताछ पर अपना नाम चीनू उर्फ अभिषेक सिरसिया नि.इंदौर का होना बताया। जिसकी विधिवत तलाशी लेते 12.70 ग्राम “ब्राउन शुगर” मिलीं जिसे बरामद की गई। साथ ही एक हीरो स्प्लेंडर गाड़ी भी जप्त की गई।

    आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि वह नशा करने का आदी है और नशे की लत पूरी करने की नियत से अवैध मादक पदार्थ सस्ते में खरीद कर महंगे दामों पर नशे के आदी लोगों बिक्री का कार्य भी करता है। आरोपी के कब्जे से 12.70 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "ब्राउन शुगर" जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 183/25 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

आरोपी का विवरण :-
चीनू उर्फ अभिषेक सिरसिया नि. इंदौर , आरोपी ने 08 वीं तक पढ़ाई की है और मजदूरी का काम करता हैं ।

जप्त माल का विवरण : -12.70 ग्राम “ब्राउन शुगर” एवं एक हीरो स्प्लेंडर गाड़ी कुल मश्रुका 1,80,000/- रुपए जप्त।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009775
Total Users : 9775

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...