Home पुलिस विभाग इंदौर पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही से, नो एंट्री के उल्लंघन में आई है कमी..।
पुलिस विभाग

इंदौर पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही से, नो एंट्री के उल्लंघन में आई है कमी..।

● अब ज्यादातर अन्य राज्यो के भारी वाहन आ रहे हैं नो एंट्री में, जिन्हें नही है शहर के प्रतिबंधित मार्गों के दिशा निर्देशों का ज्ञान ।

इंदौर – शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार यातायात प्रबंधन का कार्य एवं नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की जा रही है।

इसी अनुक्रम में कल दिनांक 19 अक्टूबर की सुबह से आज 20 अक्टूबर की सुबह तक, नो एंट्री में भारी वाहनों को लाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध, इंदौर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए कुल 09 वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की और उन्हें हिदायत दी गई कि प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करें।

👉 प्रायः यह देखने मे आ रहा है कि नो एंट्री कार्यवाही के दौरान अब ज्यादातर वाहन दूसरे राज्यो के ही पकड़ में आ रहे है, जिन्हें यहां के नियमो का ज्ञान नही है और वाहन चालक गूगल मैप देखकर वाहन चला रहे है, तो नो एंट्री में प्रवेश कर जाते है। इन्दौर के ट्रांसपोर्टर के साथ लगातार बैठक करने व उन्हें नियमों की जानकारी होने से इन्दौर से जुड़े भारी वाहनों द्वारा नो एंट्री उल्लंघन में उल्लेखनीय कमी आई हैं ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009775
Total Users : 9775

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...