Home पुलिस विभाग अवैध फायर आर्म्स के विरुद्ध खरगोन पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही
पुलिस विभाग

अवैध फायर आर्म्स के विरुद्ध खरगोन पुलिस की एक और बड़ी कार्यवाही

• *पुलिस अधीक्षक श्री रविन्द्र वर्मा के निर्देशन में थाना गोगावां द्वारा की गई अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त के विरुद्ध एक और बड़ी कार्यवाही*

• *भिंड से अवैध फायर आर्म्स खरीदने आए 02 आरोपियों को पुलिस ने हथियारों के जखीरे के साथ किया गिरफ्तार*

• *गिरफ्तारशुदा आरोपी कृष्णा कुशवाह पर पूर्व से चोरी, लूट, हत्या आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर प्रकरण है पंजीबद्ध*

*पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 11 अवैध देशी पिस्टल 2,20,000/-, 03 जिंदा राउन्ड 3000/- , अवैध फायर आर्म्स खरीदने में प्रयुक्त जावा मोटर साइकल कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये व 02 मोबाईल फोन कीमती 16,000/- को किया जप्त*

• *कुल जप्तशुदा मशरुके की कीमत लगभग 4,39,000/- रुपये*

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा अवैध हथियारों के निर्माण एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था ।

उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा व अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन (शहर) श्री बिट्टू सहगल के द्वारा जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध फायर आर्म्स पर पैनी निगाह रखने एवं अवैध फायर आर्म्स के नेटवर्क को चिन्हित कर उसे ध्वस्त कर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम में थाना गोगावां की पुलिस टीम के द्वारा अवैध हथियार की खरीद फरोख्त करते 02 आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गई है ।

*घटना का संक्षिप्त विवरण*

दिनांक 16.10.25 को पुलिस थाना गोगावां पर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, 02 व्यक्ति जो बाहर से आए हुए है जावा कंपनी की मोटर साइकल से अदलपुरा की ओर से बिटनेरा रोड़ तरफ अवैध फायर आर्म्स की डील करके वापस आ रहे है ।

मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना गोगावां से पुलिस टीम का गठन किया गया एवं मुखबिर की सूचना से पुलिस टीम को अवगत करवाकर तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर रवाना किया गया । पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर बताए हुलिये के व्यक्ति की सर्चिंग की गई जिसमें मुखबिर के बताए हुलिये के 02 व्यक्ति आते दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देख कर भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया ।

पकड़ में आए व्यक्तियों से उनका नाम पता पूछने पर कृष्णा निवासी लहार जिला भिंड एवं 01 विधिविरुद्ध बालक निवासी मालनपुर जिला भिंड का होना बताया ।

पुलिस टीम के द्वारा दोनों आरोपियों की तलाशी लेने व उनके पास मिले बैग को चेक करने पर उसमे पुलिस टीम को कुल 11 अवैध देशी पिस्टल व 03 जिंदा राउन्ड मिले जिसे रखने के संबंध मे लाइसेंस या दस्तावेज का पूछने पर कोई लाइसेंस या दस्तावेज नहीं होना बताया ।

पुलिस टीम के द्वारा कृष्णा निवासी लहार जिला भिंड एवं 01 विधिविरुद्ध बालक निवासी मालनपुर जिला भिंड को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से कुल 11 अवैध देशी पिस्टल 2,20,000/-, 03 जिंदा राउन्ड 3000/- व अवैध फायर आर्म्स खरीदने में प्रयुक्त जावा मोटर साइकल कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये, 02 मोबाईल फोन कीमती 16,000/- को नियमअनुसार विधिवत जप्त कर उनके विरुद्ध थाना गोगावां पर अपराध क्रमांक 400/25 धारा 25 (1) आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

प्राथमिकी पूछताछ में आरोपियों ने सिगनूर निवासी सिकलीगर से पिस्टल खरीदने की जानकारी दी है । पुलिस रिकार्ड खंगालने पर कृष्णा कुशवाह पर पूर्व से चोरी, लूट, हत्या आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध होना पाया गया है ।

गिरफ़्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है जिसका पुलिस रिमान्ड प्राप्त कर अवैध पिस्टल खरीदने के संबंध में कड़ी दर कड़ी विस्तृत पूछताछ की जाएगी ।

*गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम*

1. कृष्णा पिता जगमोहन कुशवाह उम्र 26 साल निवासी लहार जिला भिंड

2. 01 विधिविरुद्ध बालक निवासी मालनपुर जिला भिंड

*गिरफ्तारशुदा आरोपी का आपराधिक रिकार्ड*

1. कृष्णा पिता जगमोहन कुशवाह उम्र 26 साल निवासी लहार जिला भिंड

क्रमांक थाना अपराध क्रमांक धारा

1 लहार जिला भिण्ड 176/2025 296,125,351(3) भा.न्या.सं.

2 राउन जिला भिण्ड 107/2019 379 भादवि

3 भिण्ड देहात जिला भिण्ड 323/2022 25(1-b)(a) आर्म्स एक्ट

4 अश्वर जिला भिण्ड 66/2019 379 भादवि

5 भिण्ड देहात जिला भिण्ड 319/2022 379,414 भादवि

6 दीपार जिला दतिया 17/2019 392 भादवि

7 लहार जिला भिण्ड 207/2019 25,27 आर्म्स एक्ट, 302, 394 भादवि

*पुलिस टीम*

उक्त की गई कार्यवाही में एसडीओपी भीकनगाँव श्री राकेश आर्य के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी गोगावां निरीक्षक श्री एम.आर. रोमड़े के नेतृत्व में उनि रितेश तायड़े, प्रआर 766 परसराम भास्कर, प्रआर 764 मनमोहन, आर 566 आशीष सावले, आर 943 विशाल सोलंकी, आर 459 कृष्णा ठाकुर, आर 502 रितेश, चौकी खामखेड़ा से सउनि शत्रुघ्न देशमुख, प्रआर 29 मुस्लिम खान, प्रआर राजेंद्र चौहान, आर 921 आकाश गुर्जर, आर 147 आयुष पाल का विशेष योगदान रहा ।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Visitor

009798
Total Users : 9798

Related Articles

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

रावजी बाजार में आगजनी करने वाला बदमाश गिरफ्तार, निकला जुलूस

इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में एक बार फिर असामाजिक...

ताज़ा ख़बरदेश-प्रदेशपुलिस विभाग

इंदौर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ का खौफ, बुजुर्ग दंपति से 1.15 करोड़ की ठगी

इंदौर। साइबर ठगों ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ का डर दिखाकर 80 वर्षीय बुजुर्ग...